---Advertisement---

वित्तीय वर्ष- 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक, चयनित आवेदकों का बैंक खाता खोलने का निर्देश

On: November 8, 2023 6:20 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

* जिला पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंडों से प्राप्त आवेदकों की सूची को किया अनुमोदित

* चयनित आवेदकों का बैंक खाता खोलने का निर्देश

रांची:- उपायुक्त, श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक- 08 नवम्बर 2023 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में वित्तीय वर्ष-2023-24 के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सम्बंधित पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी रांची, श्री अनिल कुमार उपस्थित थे।

जिला पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंडो से प्राप्त आवेदकों की सूची को किया अनुमोदित

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने जिला पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंडो से प्राप्त आवेदकों की सूची को अनुमोदित करते हुए चयनित लाभुकों का जल्द से जल्द बैंक में खाता खोलते हुए DBT के माध्यम अनुदान के साथ अनुदान राशि स्थानांतरित किया जाए एवं परिसम्पति का वितरण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया गया।

वित्तीय वर्ष- 2023-24 पशुपालन गव्य प्रक्षेत्र के विरुद्ध जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा स्वीकृत की गई लाभुक निम्न प्रकार हैं:-

(1) बकरी पालन योजना- लक्ष्य-1100, स्वीकृत-939

(2) सुकर विकास योजना- लक्ष्य-465, स्वीकृत-465

(3) बैकयार्ड लेयर- लक्ष्य-219, स्वीकृत-143

(4) बॉयलर कुकूट पालन- लक्ष्य-400, स्वीकृत-272

(5) बतख चूजा पालन- लक्ष्य-4496, स्वीकृत-1842

गव्य प्रक्षेत्र

(1) दो गाय योजना- लक्ष्य- 440, स्वीकृत-373

(2) पाँच गाय योजना- लक्ष्य-95, स्वीकृत-95

(3) दस गाय योजना- लक्ष्य-45, स्वीकृत-40

उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने हस्त चलित चारा मशीन, विद्युत चलीत चारा मशीन, मिलकिंग मशीन, डीप बोरिंग, काउ मैट आदि के अनुदान एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली लेते हुए लक्ष्य के विरुद्ध स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने योजनाओं का लाभ सही पशुपालकों को मिले इसको लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now