सिल्ली : आगामी राधारमण महोत्सव एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 को लेकर राधारमण मंदिर, कुटाम में ग्रामवासियों एवं प्रशासन के मुरी ओ. पी और सिल्ली थाना के प्रभारी के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, सुरक्षा,यातायात, स्वच्छता और आयोजन स्थलों की व्यवस्था पर चर्चा की गई।विशेष रूप से पार्किंग और अवगमन के लिए महत्वपूर्ण बिंदु में चर्चा किया गया। विशेष रूप से चिकित्सा आपात स्थिति को लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। ग्रामवासियों ने सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।प्रशासन ने सभी आवश्यक सहायताएं प्रदान करने का भरोसा दिलाया और मिल-जुलकर उत्सव को भव्य एवं सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया गया।