---Advertisement---

सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की बैठक सम्पन्न

On: November 18, 2023 4:33 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था के जिला कार्यालय जिला परिषद मार्केट में कन्या विवाह एंड विकास समिति के संरक्षक उमर नूरानी ने अपने अल्पसंख्यक सामुदायिक के लोगों के साथ एक बैठक किया। बैठक में गढ़वा प्रखंड सहित विभिन्न प्रखंड के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल थे। इस दौरान उमर नूरानी ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के द्वारा आगामी 6 दिसंबर को होने वाले सामूहिक 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम को गढ़वा के लिए इतिहास रचना है। जिसे लेकर संस्था दिन-रात मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के वर-वधू भी शामिल रहेंगे। जिनका विधिवत निकाह के साथ विवाह कार्यक्रम सफल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था लोगों से अपील करता है कि होने वाले 6 दिसंबर को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देने जरूर पहुंचे। इस अवसर पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली, हसीबुल्लाह अंसारी, रामजी पासवान, ओबेदुल्ला हक, जिला प्रबंधक अयूब खान, आसिफ खान, रमजान हाशमी, विभूति पांडे, अमानत खान, टिंकू तिवारी, रंजीत कुमार, मौलाना संजर अंसारी, आसिफ राजा, नबाब अली, हाफिज मो. इरफान, हाफिज नूर आलम, अंसार अली आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सली हथियार के साथ करेंगे आज सरेंडर, देखें सूची

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों युवा, तभी बचेगी जिंदगी : एसपी आशुतोष शेखर

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत