July 26, 2026

सिल्ली प्रखंड के प्रमुख कांग्रेस जनों की बैठक सम्पन्न

IMG_20240707_26202.jpg

सिल्ली – 6 जुलाई 2024 को सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी के प्रमुख कांग्रेस जनों की एक आवश्यक बैठक सिल्ली स्टेशन रोड के पास सिल्ली में सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने बैठक को सम्बोधित करते हुए सिल्ली प्रखंड की ज्वलंत जनसमस्याओं के समाधान एवं प्रखंड में संगठन की मजबुती के लिए प्रखंड के सक्रिय साथियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।इस मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो, रांची जिला अल्पसंख्यक जिला सचिव मंजूर मोमिन, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, सिल्ली प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, उपाध्यक्ष मनिराम दास, सिल्ली प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहबुद्दीन अंसारी, सिल्ली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गुहीराम महतो,लालू कोइरी, प्रकाश मुंडा, निताई महतो, पिनाकी बनर्जी, सदानंद सोनार, अक्षय मांझी, श्रीप्रसाद बड़ाईक, मो कलाम अंसारी, सिल्ली प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित मुंडा, नितेश गुप्ता इत्यादि कांग्रेस जन बैठक में उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।