सिल्ली – सिल्ली विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश साहु के आवास में सिल्ली प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक को प्रकाश मुंडा,शमशेर आलम,योगेंद्र कोइरी, सिल्ली प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी, अनिल सिंह मुंडा,अजय साहु, सैयद कमर आलम,अक्षय मांझी, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक,रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस सचिव नागेश्वर महतो ,सुखदेव मुंडा, सोनाहातू प्रमुख विक्टोरिया देवी ने सम्बोधित किया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सुर से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी सिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पुरी तरह से तैयार है और कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस बार मौका मिलना चाहिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने निर्देश दिया कि पूरे सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को अत्यधिक मजबूत बनाने में सभी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।इस बैठक में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला सचिव मंजूर मोमिन,सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो,उपाध्यक्ष मनीराम दास, सिल्ली पश्चमी मंडल अध्यक्ष गुहिराम महतो,सिल्ली सोशल मीडिया के देवाशिष दत्ता,पिनाकी बनर्जी,लालू कोइरी,अक्षय मांझी,मंटू चन्द्र महतो,धनजय मुंडा,सोनाहातू से जगदीश चंद्र महतो,मुकुंद यादव,राहे प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर मुंडा,त्रिलोचन महतो,अक्षय महतो, प्रदीप गोस्वामी समेत सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।