झारखंड

झामुमो का केंद्रीय कैंप कार्यालय घेरने निकले पंचायत स्वयं सेवक संघ के सदस्य, पुलिस ने रोका

रांची: पंचायत स्वयं सेवक संघ के सदस्य शनिवार को हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय कैंप कार्यालय घेरने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें हरमू चौक पर ही रोक लिया ꫰ इससे पहले सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए हजारों सदस्य हरमू मैदान में जमा हुए ꫰ संघ के नेताओं ने कहा कि वे लोग दो बार मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर चुके है ꫰ इसके बावजूद सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है ꫰ प्रदेश अध्यक्ष चंद्र दीप कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार हमारी बात सुने, बातचीत के लिए बुलाये ꫰ हमलोगों की बात को अनदेखा किया जा रहा है ꫰ आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा ꫰ सरकार अपने वादे से मुकर रही है ꫰ 100 दिनों से हमलोगों को ठगने का काम कर रही है ꫰ जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन करते रहेंगे ꫰ अब सांसद-विधायक के आवास के सामने नंग-धड़ंग प्रदर्शन किया जाएगा ꫰ मौके पर सूर्य मोहन, रामसागर, सुनिता, रेखा, उमेश चंद्र तिरिया, दिलीप कुमार शामिल थे ꫰

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।