---Advertisement---

हजारीबाग : यूएचएस डांड़ में अतिरिक्त वर्ग कक्ष को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

On: September 10, 2023 4:04 PM
---Advertisement---

संवाददाता ꫰ भास्कर उपाध्याय

कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डांड़ पंचायत के ग्रामीणों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष व शौचालय को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन मे कहा गया कि वर्ष 2016 में मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय का दर्जा दिया गया। मगर अभी तक उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांड़ को उत्क्रमित के विरुद्ध सुविधा मुहैय्या नही कराया गया। कहा गया कि विद्यालय में सिर्फ दस वर्ग कक्ष है, जिनमे चार की स्थिति जर्जर है। इन्ही कमरो मे कक्षा एक से दस तक की कक्षाएं संचालित है। विद्यालय मे कुल 750 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है, जिनके लिए शौचालय की भी जरूरत है। वर्ग कक्ष की कमी के कारण बच्चों को बैठने व पढ़ाई करने मे काफी दिक्कत हो रही है जबकि शिक्षकों को भी वर्ग संचालन में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है और इस कारण पठन- पाठन भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि विद्यालय मे न कार्यालय है और न ही प्रयोगशाला के लिए कोई व्यवस्थित कक्ष है। बताया गया कि जिला शिक्षा पदादिकारी हजारीबाग के पत्रांक 26/ दिनांक 07-01-2023 के आदेश के तहत जर्जर भवन को तोड़ने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा बताया गया कि अगर कमरे का आवंटन का आदेश मिल जाता है तो जर्जर भवन की जगह नए भवन का निर्माण कर शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकता है। जर्जर भवन को देखकर अभिभावक भी अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से डरने लगे हैं। विद्यालय में छात्र अनुपात के अनुसार शौचालय की कमी होने से भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सौंपे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि जिले के सांसद तथा क्षेत्र के विधायक को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने वालो में बीससूत्री उपाध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, मुखिया चांदनी मोसर्रत, पंसस लक्ष्मी देवी, एसएमसी अध्यक्ष महावीर राम, संगीता कुमारी, सरिता देवी, शबाना परवीन, रंजीत सोनी, अर्जुन सोनी, अंजू देवी, मंजू देवी,चंद्रशेखर यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों व अभिभावकों का नाम शामिल है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह