---Advertisement---

मेराल: एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में हिंदी दिवस एवं प्रभात संगीत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

On: September 14, 2025 4:17 PM
---Advertisement---

मेराल (गढ़वा): एस.जी.एन. मॉडर्न किंडर गार्टन, मेराल में हिंदी दिवस एवं प्रभात संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात संगीत के रचयिता श्री श्री आनंदमूर्ति जी उर्फ प्रभात रंजन सरकार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुआ।

विद्यालय के निदेशक सह आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव ने संबोधित करते हुए बताया कि प्रभात संगीत, आनंद मार्ग के प्रवर्तक श्री प्रभात रंजन सरकार द्वारा प्रणीत 5018 गीतों का संकलन है। इसमें भक्ति, आध्यात्मिक, जागृति, प्रकृति, सौंदर्य, सामाजिक अभ्युदय, लोक जीवन और बालमन जैसे विविध विषयों पर आधारित गीत शामिल हैं। यह संग्रह संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करता है।

धर्मेंद्र देव ने कहा कि हिंदी हमारे देशवासियों की आत्मा है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत गणराज्य की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिंदी दिवस न केवल भाषा के सम्मान और प्रचार-प्रसार का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और मातृभाषा के प्रति गर्व का भाव जगाने का अवसर भी है। आज हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण – राहुल कुमार, पूजा कुमारी, सिमरन कुमारी, करण कुमार कौशल, रामाशीष राम, संजय ठाकुर, संजय कुमार गुप्ता, दुर्गेश राम सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू