

शुभम जायसवाल
फ्लैग मार्च नगर ऊंटारी थाना परिसर से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए गोसाईबाग तक गया। पुनः वापसी में बस स्टैंड, हेन्हों मोड़ से भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान चौक तक समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की गई। असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गए फ्लैग मार्च में सशस्त्र जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहें थे।
किसी भी तरह की अफवाह या उन्माद फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए भारी संख्या में जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं इलाके में पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ पर्व को मनाने की अपील की।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026






