---Advertisement---

झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: May 15, 2025 8:44 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड के 18 जिलों में 16 मई से कहीं- कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जिन इलाकों में वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है उनमें राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और कोडरमा को छोड़कर सभी जिले शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि 16 मई के बाद से झारखंड में गर्मी में कमी आएगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आनेवाली नमी के चलते झारखंड में मौसम में बदलाव होगा। इससे हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिर सकती है। इसलिए उन्होंने लोगों से गर्जन के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने बताया कि मौसम में यह बदलाव 18 मई तक जारी रहेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन