सिल्ली :- मुरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राह्मणडीह गांव निवासी बैजनाथ महतो उम्र 47 वर्ष अपने घर से सुबह लगभग 4:30 बजे टहलने के लिए निकले इसी क्रम में झारखंड मोड में गोला की ओर से तेज गति से आ रही कार ने अपने चपेट में ले लिया। चपेट में आने से उसके सर पर चोट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तत्पश्चात घायल को स्थानीय प्रशासन की मदद से सिंगपुर नर्सिंग होम ले जाया गया परंतु बेहतर इलाज के लिए पुन: रिम्स ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में घायल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम फैल गया। वही गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रख झारखंड मोड में मुआवजे एवं प्रशासन के द्वारा गाड़ी नहीं पकड़ने को लेकर सड़क जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन मौके पर पहुंचकर परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया किंतु परिजन अपने मांग पर अड़े रहे। रात लगभग 9 बजे स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो जाम स्थल पर पहुंचे और उनकी पहल पर जाम को हटाया गया एवं मृतक की पत्नी को सहायता राशि के रूप में तत्काल ₹15000 दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक काफी मृदु भाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे एवं दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत












