---Advertisement---

अधेड़ ने तालाब में लगाई छलांग, हुई मौत

On: September 1, 2024 2:00 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली थाना के समीप साहेब बांध में कोकोराना निवासी हरिहर कोईरी उम्र 45 वर्ष की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजनों द्वारा राहत नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उसकी तबीयत ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी तत्पश्चात वह साहेब बांध में रात्रि 9 बजे के आसपास छलांग लगा दिया। रात्रि में ही पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से उसको खोजने का प्रयास किया गया परंतु नहीं मिला। सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि हरिहर महतो के भाई सुचांद कोईरी ने एक लिखित आवेदन दिया था जिसके तहत कार्रवाई करते हुए साहेब बांध में मछुआरों के द्वारा खोजबीन शुरू कराया गया जहां शव साहेब बांध सिल्ली से बरामद किया गया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now