---Advertisement---

बेड़ाडीपा निवासी निशाम कुमारी को व्हील चेयर मिला,जिप पूर्णिमा मलिक ने वादा किया पूरा

On: March 12, 2025 3:10 PM
---Advertisement---

सिविल सर्जन से बात कर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से कराया व्हीलचेयर उपलब्ध

जमशेदपुर: पूर्वी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत बेड़ाडीपा निवासी निशाम कुमारी जी ने कुछ दिनों पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक को एक व्हीलचेयर देने हेतु मांग किया था ।जिला परिषद पूर्णिमा मलिक जी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन से वार्ता कर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से व्हीलचेयर का व्यवस्था पीड़ित को कराया गया ।

सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा की संस्था का उद्देश्य है गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना किसी भी परिस्थिति में अगर जरूरतमंद लोगों की सेवा ही लक्ष्य संस्था का उद्देश्य है की जरूरत लोगों को सेवा देना है उसके लिए सेवा ही लक्ष्य संस्था हमेशा उनके लिए तत्पर खड़ा रहेगा ।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज पात्रों,दिलीप महतो,संजय प्रसाद ,संजय सिंह ,राकेश दास, गौरव घोष, आदि लोगों उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें