---Advertisement---

मिलन फुटबॉल क्लब का दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन

On: December 27, 2023 3:59 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोटा स्कूल मैदान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 एवं 26 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की जयंती के शुभ अवसर पर दो दिवसीय फुटबाल खेल का आयोजन मिलन फुटबॉल क्लब लोटा की ओर से किया गया। जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के रांची जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया उपस्थित रहे। फाइनल मैच वाईएससी सालहन एवं गोड़ाडीह एफसी के बीच खेला गया। जिसमें वाईएससी सालहन के खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल लगाकर गोड़ाडीह एफसी को हराया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार के रूप में एक बड़ा खस्सी और शील्ड देकर सम्मानित किया। वही उपविजेता को भी एक छोटा खस्सी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर खेलते रहने से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है तथा शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने से हमें कभी बड़े प्रतियोगिता में भी भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है खेल के क्षेत्र में भी भविष्य का निर्माण की बहुत सारी संभावनाएं हैं जिसका लाभ हम ले सकते हैं। राहे के जीप सदस्य बादल कुमार महतो एवं सिल्ली पूर्वी की जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर खतियानी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रोहित दास चौधरी, सोनाहातू के कृष्णा मुंडा, झामुमो के सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका, अजीत महतो, हरे कृष्णा महतो, लोटा के पूर्व मुखिया रविंद्र नाथ मुंडा समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म