मिलेनियम पब्लिक स्कूल और ज्ञान भारती ने अपने मैच जीते
![]()
भास्कर न्यूज: गढ़वा पेफी झारखंड एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में शनिवार को खेले गए पहले मैच में मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने एनटीसीए को 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से एक गोल कुमार राजा ने किया जबकि दूसरा गोल एनटीसीए के खिलाड़ी के आत्मघाती गोल के रूप में हुआ। दूसरा मैच ज्ञान भारती बेलचंपा ने एआरडी पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से हसीब ने एक गोल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञान भारती के हसीब और फरहान अख्तर को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह और जिला समन्वयक कमलेश कुमार दुबे ने दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पेफी झारखंड राज्य के संस्थापक मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष रेनू सहनी, सचिव आलोक चौधरी एवं राज्य समन्वयक रेजा इस्ताक का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग मिल रहा है. इस मौके पर जिला समन्वयक कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, आशीष कुमार, तकनीकी टीम जनाहुद्दीन खान धर्मराज भारती, आनंद यादव, संजय कुमार, विजय सिंह, रंजन, सुशील मौजूद रहे।
Source link
