---Advertisement---

खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, छापेमारी में 91 टन कोयला जब्त, जिप सदस्य पिंकी मरांडी पर केस दर्ज

On: December 30, 2023 4:16 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

धनबाद:- जिला खनन टास्क फोर्स ने गुरुवार की रात निरसा थाना क्षेत्र के चुरूईनाला स्थित जय राधे इंटरप्राइजेज नामक कोयला डिपो पर छापेमारी कर 91 टन कोयला जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान डिपो में मौजूद लोग, कोयले से संबंधित दस्तावेज टास्क फोर्स के संज्ञान में नहीं ला पाए। मौके पर मौजूद लोग भाग निकले। छानबीन में यह सामने आया कि उक्त डिपो का संचालन जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी कर रही हैं। इसके बाद टास्क फोर्स के निर्देश पर निरसा पुलिस ने जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शुक्रवार की सुबह ईसीएल सिक्योरिटी और सीआईएसएफ ने ईसीएल के कोल डिपो में जब्त कोयले को जमा करवा दिया। इससे पूर्व भी इसी डिपो में 17 अगस्त 2022 को निरसा पुलिस ने छापेमारी कर 45 टन कोयला जब्त किया था। उक्त मामले में भी निरसा पुलिस ने पिंकी मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डिपो जंगल में मौजूद है। आस-पास कई अवैध उत्खनन स्थल हैं। वहां से कोयला निकालकर चुरईनाला में बने डिपो में रखा जाता है। फिर ट्रकों से किसी अन्य जगह ले जाया जाता है। वहीं जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने कहा कि “जय राधे इंटरप्राइजेज की जमीन मैंने लीज पर दी है। मेरा कोयला खनन से कोई लेना-देना नहीं है। लीज के कागजात पुलिस को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।”

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा