खासम ख़ासझारखंडरांची

मंत्री आलमगीर से फिर हुई पूछताछ,ED ने अब यह मांगी!

ख़बर को शेयर करें

रांची: झारखंड के दूसरे बड़े कैश कांड जिसमें मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से 35 करोड़ बरामदगी के मामले के उद्वेदन में प्रवर्तन निदेशालय पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है। इस मामले में मंत्री आलमगीर आलम से सोमवार को भी पूछताछ हुई थी और मंगलवार को भी जारी है।

इसी बीच खबर आ रही है कि ईडी के अधिकारियों ने मंत्री से कमीशनखोरी से जुड़े कई सवाल पूछे हैं।अधिकतर सवालों के जवाब में मंत्री ने अपनी अनभिज्ञता जताई। हालांकि वीरेंद्र राम से जुड़े सवालों में वह घिर गये। पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को पीएमएलए की धारा 50 के तहत दिये जानेवाले बयान और उसके कानूनी महत्व की जानकारी दी।इसके बाद उनसे उनकी और पारिवारिक सदस्यों की आमदनी और संपत्ति से संबंधित जानकारी मांगी गई।

बुधवार को भी वह दूसरे दिन ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। उन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।बताया जाता है कि आलमगीर अपने साथ कुछ दस्तावेज भी लेकर पहुंचे हैं। उनसे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

कल पूछताछ पूरी नहीं हो पाने के कारण आज उन्हें दोबारा बुलाया गया है। आलमगीर आलम ने कहा है कि निजी सहायक जहांगीर के पास करोड़ों रुपये होने की जानकारी नहीं थी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।