---Advertisement---

मंत्री बन्ना गुप्ता ने द्वितीय छमाही सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना का किया शुभारंभ

On: October 8, 2024 6:07 PM
---Advertisement---

रांची: आज यानी मंगलवार को नामकुम प्रखंड प्रांगण में द्वितीय छमाही सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ माननीय मंत्री, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता द्वारा किया गया।

माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने अपने उद्धबोधन में कहा कि योजना अंतर्गत सभी राशन कार्डधारियों को धोती-साड़ी-लूंगी से आच्छादित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत सभी योग्य लाभुकों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। सरकार ने योजना के तहत लाभार्थी लक्ष्य को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में नहीं आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान के डीलरों का कमीशन भी मौजूदा 100 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा लाभुक से प्रति वस्त्र 10 रुपया प्राप्त किया जाता है। जिसमें जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को देय कमीशन 1 रूपया प्रति वस्त्र एवं वस्त्रों के प्रखंड मुख्यालय से वितरण स्थल तक परिवहन हेतु प्रति वस्त्र 2 रूपये की दर से कुल 3 रुपया प्रति वस्त्र संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदार अपने पास रखते हुए शेष राशि 7 रुपए प्रति वस्त्र, वितरण के 15 दिन के अंदर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से सरकारी कोष में जमा करना होता है।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रांची जिला अंतर्गत 416939 पात्र गृहस्थ परिवार (गुलाबी कार्ड), 101933 अंत्योदय परिवार (गुलाबी कार्ड) एवं 45623 ग्रीन कार्डधारी हैं। जिसमें नामकुम प्रखंड में 22985 पात्र गृहस्थ  परिवार (गुलाबी कार्ड), 3698 अंत्योदय परिवार (पीला कार्ड), 1875 ग्रीन कार्डधारी हैं।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, पंचायत समिति सदस्य, सुषमा हेंब्रम, सिल्वे की मुखिया नूतन पाहन, विधायक प्रतिनिधि माधव कच्छप, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्रीमती मोनी कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सौरभ सिन्हा, महिला प्रसार पदाधिकारी रेणु कुमारी, समीउल्लाह खान, विनोद साहू, शरीफ अंसारी जन वितरण प्रणाली दुकानदार तथा नामकुम प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद