---Advertisement---

छात्रवृत्ति वितरण में सुस्ती पर मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए आवश्यक निर्देश

On: December 1, 2025 7:42 PM
---Advertisement---

रांची: राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सोमवार को छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने पाया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बोकारो, चतरा और गिरिडीह जिलों में छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया धीमी चल रही है। इस पर मंत्री ने गहरी नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्री-मैट्रिक (कक्षा 1-8 और 9-10) तथा पोस्ट-मैट्रिक दोनों श्रेणियों में लंबित आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा।

जिलों से मांगी गई देरी की वजह

बोकारो, चतरा और गिरिडीह जिलों में वितरण की बेहद धीमी रफ्तार पर चिंता जताते हुए कल्याण मंत्री ने तीनों जिलों के जिला कल्याण पदाधिकारियों से देरी के कारणों की विस्तृत जानकारी तलब की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र समाप्त होने से पहले सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्तों को भी दिए निर्देश

कल्याण मंत्री ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों (DCs) को भी आदेश दिया कि वे जिला स्तरीय समितियों की बैठकें समय पर आयोजित करें और छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों पर जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करें, ताकि किसी भी विद्यार्थी को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने कहा कि समय पर छात्रवृत्ति वितरण छात्रों की शैक्षणिक निरंतरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ