---Advertisement---

रांची से दिल्ली शिफ्ट हुए मंत्री हफीजुल हसन, हालत अब स्थिर

On: August 29, 2025 1:44 PM
---Advertisement---

रांची। झारखंड के जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ और छाती में परेशानी की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में रांची के धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया है। पारस अस्पताल से मंत्री खुद चलते हुए बाहर निकले। उन्होंने न तो व्हील चेयर का सहारा लिया न ही किसी व्यक्ति का। वह खुद अस्पताल से चलते हुए बाहर आये और एम्बुलेंस में जाकर बैठे। उनकी यह स्थिति देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मंत्री की स्थिति बहुत अधिक गंभीर या चिंताजनक नहीं है।

उधर, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन, इको और अन्य सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। हालांकि, फेफड़ों में संक्रमण के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा, “दवा शुरू किए जाने के बाद से मंत्री अच्छा महसूस कर रहे हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है।”

फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। परिवार और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो