---Advertisement---

गढ़वा सीट से मंत्री मिथिलेश ने दाखिल किया नामांकन, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

On: October 21, 2024 12:28 PM
---Advertisement---

गढ़वा: झारखण्ड के 80, गढ़वा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली मिथिलेश का जलवा देखते बन रहा था। समर्थकों की हुंकार ने विरोधियों के परिवर्तन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर बड़ा प्रहार भी कर दिया है। इस दौरान टाउन हॉल के मैदान से एसडीओ कार्यालय तक लोगों की हुजूम बनी रही। झामुमो और मिथिलेश ठाकुर के समर्थन में लग रहे गगनभेदी नारों से कुछ घंटों के लिए इलाका झामुमोमय बन गया।

झामुमो नेता सह पेयजल स्वच्छता,पर्यटन-खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल से अनुमंडल कार्यालय नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के अलावा उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष औबेदुल्ला हक अंसारी, शंभू,राम, परेश तिवारी, रंका प्रमुख लीलावती हाजी निजाम आदि उपस्थित थे। शहर के टंडवा निवासी मो. निजामुद्दीन (हाजी निजाम) तथा मेराल प्रखंड के चामा मुखिया शंभू राम उनके प्रस्तावक बने। मंत्री ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

झामुमो-कांग्रेस में था उत्साह, राजद रहा नदारद

गढ़वा विधानसभा सीट की लड़ाई की परिदृश्य इस बार थोड़ा बदली हुई दिख रही है। इस बार झामुमो-कांग्रेस के पुराने साथी राजद विदक गई है। मंच पर राजद के एक भी नेता नहीं दिखे। इस बार मिथिलेश ठाकुर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरे हैं। यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील माना जाता है। लिहाजा चुनाव में कड़ी टक्कर होना स्वाभाविक है।

विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध

मिथिलेश ठाकुर ने नामांकन के बाद कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपार समर्थन देने के लिए उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद देगी। एक बार फिर से वह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now