---Advertisement---

मंत्री मिथिलेश ठाकुर लगातार चला रहे हैं जन संवाद, मेराल के दर्जन भर गांवों में सुनी ग्रामीणों की समस्या

On: August 27, 2024 12:26 PM
---Advertisement---

जन सेवा के लिए समर्पित है मेरा जीवन : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम चला रहे हैं। वे प्रतिदिन विभिन्न प्रखंडों में एक दर्जन से अधिक गांवों में भ्रमण कर जनसंवाद के माध्यम से लोगों से रू-ब-रू हो रहे हैं एवं उनकी समस्याओं का निदान भी कर रहे हैं। इस क्रम में मंत्री ने मंगलवार को मेराल प्रखंड के चेचरिया एवं खोरीडीह पंचायत के दर्जन भर गांवों में जनसंवाद किया।

इस दौरान चेचरिया प्रखंड के ग्राम बाजुडीह में देवी धाम के समीप, ग्राम बोकेया में देवी धाम के समीप, ग्राम खोलरा में स्कूल के समीप, ग्राम छपरवार खुर्द में दुर्गा मंडप के समीप, ग्राम चेचरिया में पंचायत भवन के समीप, ग्राम अटौला में शिव मंदिर के समीप, पंचायत खोरीडीह के ग्राम तरके में उमवि तरके के समीप, ग्राम औरईया के टोला लिखनिया में शिव स्थान के समीप, ग्राम औरईया एवं हारनदुबे का औरईया स्कूल के समीप, ग्राम छपरवार कला में शिव स्थान का समीप, ग्राम खोरीडीह में रविदास मंदिर के समीप जनसंवाद का आयोजन किया।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जन सेवा ही मेरे जीवन का उद्देश्य है। अपना जीवन जन सेवा के लिए समर्पित कर चुका हूं। गढ़वा की जनता ने मुझे अपना सेवक चुना और सेवा करने का मौका दिया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज गढ़वा वासियों के आशीर्वाद से मैं लोगों का बेहतर सेवा करने के काबिल बना हूं।

किसी भी परिस्थिति में मैं गढ़वा वासियों की सेवा करने, क्षेत्र का विकास करने का मौका कोई भी मौका मैं गंवाना नहीं चाहता। यही कारण है कि प्रतिदिन प्रत्येक गांव और प्रत्येक टोला में घूम-घूम कर सभी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसे दूर कर रहा हूं।

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, प्रमुख दीपमाला, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, उदय पाल, अजय राम, गंगा राम, राजेंद्र चौधरी, मंजय राम, हरि प्रसाद राम, सिकेश कुमार, नरेश चौधरी, ब्रजेश राम, मो. इब्राहिम खान, अशोक साव, धनंजय चौधरी, रंजन कुमार चौधरी, सुनेश्वर चौधरी, कमलेश चौधरी, अमृत चौधरी, श्याम बिहारी वर्मा, सुनील कुमार, लव कुमार, गुड्डू कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें