---Advertisement---

मां गढ़देवी मंदिर में मंत्री ने सपरिवार की पूजा-अर्चना; किया गढ़वा की सुख, समृद्धि व शांति की कामना

On: October 10, 2024 2:17 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मां गढ़देवी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री ने गढ़वा सहित पूरे झारखंड की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

सप्तमी के मौके पर मंत्री ने पत्नी, बेटी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां गढ़देवी मंदिर एवं चिनियां मोड़ स्थित मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यहां मंदिर निर्माण समिति की ओर से सभी को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मंत्री ने माता रानी से आशीर्वाद लिया।


मंत्री श्री ठाकुर धर्मडीहा शिव मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव, कल्याणपुर देवी मंडप परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में तथा संध्या प्रवचन में भी शामिल हुए। साथ ही सोनपुरवा रेलवे लाइन उस पार आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव एवं भक्ति जागरण, मेराल के संगबरिया, रजहारा, बंका, भंडार, पढुआ, नवयुवक संघ कोरवाडीह, ठाकुर बाड़ी चामा, देवी धाम ओबरा, ओम समिति कल्याणपुर, मां दुर्गा कमिटी ग्राम मकुना मेराल, देवी धाम हासनदाग, ढोढरही टोला गोंदा आदि स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि माता रानी सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। माता के आशर्वाद से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। आज पूरा गढ़वा सहित संपूर्ण देश माता रानी के भक्ति में डूबा हआ है। मां सभी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करें। देश में एकता, अखंडता एवं सद्भावना बनाए रखें, यही प्रार्थना है।

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, आशीष अग्रवाल, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now