---Advertisement---

डंडई में गोवर्धन पूजा का आयोजन, मंत्री ने किया वीर लोरिक मूर्ति स्थापना का शिलान्यास, करवायेंगे स्थापना

On: December 17, 2023 2:34 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- जिला अंतर्गत डंडई प्रखंड के पंचायत रारो फुटबॉल स्टेडियम में रविवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने यदुवंशी सम्राट वीर लोरिक की मूर्ति स्थापना के लिए पूजा अर्चना कर एवं कुदाल चलाकर भूमि पूजन किया। मौके पर यादव समाज के लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।

फोटो – पूजा अर्चना करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर

यदुवंशी समाज में है परिवर्तन करने की पूरी क्षमता – मंत्री मिथिलेश

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि यादव समाज का यह सम्मान मुझे हमेशा याद रहेगा। जब भी यादव समाज सहित अन्य सभी समाज को हमारी आवश्यकता पड़ेगी, मैं हमेशा समाज के कार्यों के लिए खड़ा रहूंगा। मंत्री ने अपने निजी खर्च से वीर लोरिक स्मारक प्रतिमा लगाने की घोषणा की। समाज के लिए एकता बहुत बड़ी पूंजी है। एकता के बदौलत ही आज यदुवंशी समाज धूमधाम के साथ गोवर्धन पूजा मना रहा है।

फोटो – जनता को संबोधित करते मंत्री

राज्य में अपने दम पर हर तरह की योजनाएं संचालित करेगी हेमंत सरकार

उन्होंने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं जब राज्य सरकार प्रदेश भर में हर तरह की योजनाओं को अपने दम पर संचालित करेगा। मंत्री ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार अपने किए वादों को एक-एक कर पूरा कर रही है। उन्होने कहा कि राज्य में 2025 तक एक भी कच्चा मकान देखने को नहीं मिलेगा। झारखंड सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि भानु प्रताप शाही जनता का काम करें। जनता उन्हें अच्छी तरह से पहचान चुकी है।

झारखंड सरकार द्वारा किए गये कार्यों को अपना कार्य बताना छोड़ दें। आप अपना कार्य करें जनता सब समझ रही है। मंत्री श्री ठाकुर ने यादव समाज से कहा कि आप अपनी शक्ति को पहचानें। आपके समाज में परिवर्तन करने की पूरी क्षमता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी केपी यादव, रंजन यादव, प्रमुख दीपमाला कुमारी, वीरेंद्र यादव, कृष्णा यादव, अरविंद यादव, दिलीप गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, विनोद यादव सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी