---Advertisement---

800 स्कूली छात्रों को एजुकेशनल टूर के लिए मंत्री रामदास सोरेन ने टाटा पूरी स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

On: January 27, 2025 6:56 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: 800 स्कूली छात्रों को एजुकेशनल टूर के लिए टाटा पूरी स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग मंत्री रामदास सोरेन ने रवाना किया। इस मौके पर मंत्री ने ट्रेन के पैंट्री कार का निरीक्षण कर छात्रों को दी जाने वाली मेन्यू की जांच की तथा ट्रेन के बोगियों में जाकर बच्चों से भी मिले तथा यात्रा की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत सुदूर दुर्गम, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी इस यात्रा में शामिल हैं। इस यात्रा से स्कूली बच्चों को काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा, यह अनुभव उन्हें जीवनपर्यंत काम आएगा, राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

पूर्वी सिंहभूम जिला में भी बच्चों को विभिन्न निजी कंपनियों व जिला अंतर्गत अन्य दर्शनीय, पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जा रहा है जो निश्चित ही राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार सार्थक प्रयास साबित होगा । इस यात्रा को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर