---Advertisement---

आतंकी हमले में मारे गये IB अधिकारी के घर पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

On: April 25, 2025 6:00 PM
---Advertisement---

रांची – पहलगाम में आतंकवादी हमले के दौरान मारे गए आईबी अधिकारी मनीष रंजन के पश्चिम बंगाल के झालदा स्थित आवास पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में जेएमएम विधायक विकास सिंह मुंडा और जेएमएम विधायक मंगल कालिंदी ने शोक संतप्त परिवार से घटना की जानकारी ली। इस दौरान आईबी अधिकारी मनीष रंजन की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता मंगलेश कुमार मिश्रा ने बातचीत के क्रम में बताया की बचपन से ही मनीष रंजन मेधावी छात्र रहे। सिर्फ शिक्षा ही नहीं क्रिकेट में उनकी प्रतिभा और संगीत की कला ने उन्हें अपने प्रियजनों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा। आज जब उनका बेटा नहीं रहा, तो ऐसा लगता है जैसे सब कुछ खत्म हो गया है। आईबी अधिकारी मनीष रंजन के परिजनों से मिलने के बाद कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस घटना से हम सभी आहत है। परिजनों ने कुछ समस्याओं को रखा है जो जायज है, जैसे दूसरे राज्य में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के टीसी की बात हो या केंद्र सरकार के द्वारा नौकरी के प्रावधान की बात हो, इन समस्याओं को CM हेमंत सोरेन के समक्ष रखने का काम किया जाएगा। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद के लिए तैयार है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल