झारखंडदेवघर

चाय दुकानदार पर मनचले ने फेंका खौलता दूध, आरोपी फ़रार

ख़बर को शेयर करें

देवघर: जिले के एक चाय दुकान वाले पर एक मनचले ने गर्म दूध फेंक दिया ꫰ जिससे चाय वाला बुरी तरह से जल गया ꫰ उससे देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है ꫰ मामला देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र का है ꫰

दरअसल, नगर थाना के समीप एक चाय के दुकान पर अचानक एक व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए दुकानदार ज्योतिष ठाकुर के चाय के दुकान के पास पहुंचा और चाय वाले से पहले उसका मोबाइल मांगा नहीं देने पर उस व्यक्ति का गुस्सा इतना बढ़ गया कि इसी दौरान में खौलते हुए गर्म दूध को चाय वाले के ऊपर फेंक दिया ꫰ जिससे चाय वाला बुरी तरह जल गया, और मौका देखते वह व्यक्ति भाग गया ꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।