---Advertisement---

मिथिलेश ठाकुर को रूपये खाने की आदत लग चुकी है : हिमंत बिस्वा सरमा

On: November 1, 2024 3:00 PM
---Advertisement---

गढ़वा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़वा में चुनावी सभा को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुरुवार को गढ़वा पहुंचे। उन्होंने सदर प्रखंड के चेतना स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्तांओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर ही बैठक किया। वहीं शहर में कईं जगह रूक रूक कर लोगों से चुनाव में समझदारी से निर्णय लेने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, विशेष समुदाय को कुछ भी करने की खुली छुट दे रखा है। आज इक्की-दुक्की घटना घट रही है भविष्य में अनगिनत घटनाएं विशेष समुदाय की ओर से घटित होगी। हिन्दुओं को सजग रहने की आवश्यकता है। झामुमो व कांग्रेस विशेष समुदाय को वोट बैंक बना रखा है क्योंकि इनका वोट बंटता नहीं है। लेकिन हिन्दुओं की वोट बंट जाता है। जिससे हम कमजोर हो जाते हैं। जात-पात मत देखिए सनातन देखिए। गढ़वा में विशेष समुदाय की मनोबल बढ़ने व हिंदुओं को दबाने की कईं घटनाएं घट चुकी है। उन्होंने लखना व भंडरिया की घटना का भी जिक्र किया। जिसमें दुर्गा पूजा में मां दुर्गे की प्रतिमा को रोका गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड के घुसपैठियों को कानून के रास्ता से बाहर भेजने का काम करेंगे, सीजीएल की परीक्षा रद्द करेंगे और गो गो दीदी योजना को लागू करेंगे।

मिथिलेश ठाकुर को रुपये खाने की आदत लग चुकी है : हिमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम ने कहा कि जिस प्रकार बाघ के मुंह में खून लगने से वह आदमखोर हो जाता है उसी प्रकार मिथिलेश ठाकुर के मुंह में भी रुपया रूपी खून लग गया है, उसे रुपया खाने की आदत हो गई है। बालू, पानी व भवन बनाकर उसे रुपया खाने की आदत लग गई है, मिथिलेश ठाकुर रुपया का आदमखोर हो गया है। आदमखोर के साथ क्या करना चाहिए जनता समझ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ रुपये गरीबों को शुद्ध पानी के लिए भेजा। मगर लोगों को पानी नहीं मिल सका। गढ़वा व पलामू में बालू सोना से भी महंगा हो गया है और बालू भी वहीं बेचेगा जो मिथिलेश ठाकुर का दलाल होगा। गरीब को बालू नहीं मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन भाजपा के नेताओं को बाहरी कहते चल रहे हैं। तो राहुल गांधी, मीर क्या हैं। जब जम्मू काश्मीर से लोग झारखंड में अपनी सिक्का जमाने में लगे हैं तो भाजपा के लोग क्यों नहीं झारखंड पहुंचेंगे। उन्होंने हेमंत सोरेन को चुनौती देते हुए कहा कि आलमगीर आलम, इरफान अंसारी, मीर आदि को अपने जगह भेज दें, हमलोग खुद वापस चले जाएंगे।

मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, महामंत्री संतोष दुबे, उमेश कश्यप आदि मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now