---Advertisement---

मिथिलेश ठाकुर ने किया गढ़वा के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: October 25, 2025 9:11 PM
---Advertisement---

गढ़वा: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टूडेंट क्लब, फ्रेंड्स क्लब, छठ सेवा समिति सहिजना सहित कई घाटों का भ्रमण कर तैयारियों की जानकारी ली और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


श्री ठाकुर ने कहा कि चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। गढ़वा के सभी क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य तन-मन-धन से इस पर्व के भव्य आयोजन में जुटे हैं। यहां लोग 15 दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं और दिन-रात मेहनत कर छठ महापर्व को यादगार बनाते हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़वा का छठ न केवल झारखंड बल्कि पूरे बिहार-झारखंड में भव्यता और व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध है। दूसरे राज्यों से भी लोग यहां का आयोजन देखने आते हैं। क्लबों के सदस्य व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

उन्होंने छठ मईया और भगवान भास्कर से राज्य और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मौके पर समाजसेवी राकेश पाल, बिनोद जायसवाल, जितेंद्र सिन्हा, सुनील केशरी, जगजीवन बघेल, चंदन जायसवाल, आशीष अग्रवाल, कंचन साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, मनीष जायसवाल, दिलीप गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू