---Advertisement---

धनबाद में चुनाव प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी, लौटाने की अपील के बाद भी नहीं मिला

On: November 12, 2024 4:39 PM
---Advertisement---

धनबाद: बॉलीवुड स्टार और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती का झारखंड में चुनाव प्रचार करते समय पर्स चोरी हो गया है। जानकारी के अनुसार, निरसा विधानसभा क्षेत्र में मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी प्रत्याशी अपर्णा सेन गुप्ता की चुनावी रैली में गए थे। बॉलीवुड स्टार की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी, वहीं मिथुन चक्रवर्ती, जेबकतरों का निशाना बन गए और रैली के दौरान उनका पर्स चोरी हो गया।

बीजेपी की रैली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पार्टी के एक सदस्य को सभा को संबोधित करते हुए भीड़ और मंच पर मौजूद लोगों से मिथुन चक्रवर्ती का बटुआ वापस करने का अनुरोध करते हुए सुना जा सकता है। मंच से माइक के जरिए कहा जा रहा है कि भीड़ में जो भी मिथुन दा का पर्स लिया हो वह वापस कर दे। यह झारखंड की संस्कृति नहीं है। हालांकि, लगातार पर्स लौटाने की अपील किए जाने के बाद भी पर्स किसी ने नहीं लौटाया। इसके बाद वह वापस भी चले गए।

मिथुन ने निरसा विधानसभा में बीजेपी कैंडिडेट अपर्णा सेन गुप्ता के लिए रोड शो भी किया, जहां पर भारी भीड़ उमड़ी। हजारों लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए। लोग मिथुन की एक फोटो अपने मोबाइल में उतार लेना चाहते थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में करंट का झटका: 1 अप्रैल से महंगी हो रही बिजली; जानें अब कितने रुपए प्रति यूनिट देने होंगे

असम चुनाव: झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम हेमंत सोरेन संभालेंगे मुख्य प्रचारक की कमान

कोडरमा में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक्सीडेंट के बाद लोगों ने मचा दी लूट; 500 बोरा दाल कर दिया गायब

कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका!ऐतिहासिक अकबर रोड और यूथ कांग्रेस रायसीना रोड दफ्तर खाली करने का आदेश,फिर बवाल!

जमशेदपुर: प्रेम प्रसंग में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा नदी तट पर मिला बम किया गया डिफ्यूज, प्रशासन की लोगों से यह अपील!