---Advertisement---

मिजोरम बना देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य, 98 प्रतिशत साक्षरता की हासिल

On: May 21, 2025 1:39 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: मिजोरम देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मंगलवार को राज्य को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। मिजोरम को आधिकारिक तौर पर उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार (20 मई) को इसका ऐलान किया है और इसे लेकर राज्य को एक प्रमाण पत्र भी सौंपा है। 2011 की जनगणना में मिजोरम की साक्षरता दर 91.33% थी जो कि अब बढ़कर 98.2 फीसदी पहुंच गई है।

केरल समेत सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए नॉर्थ ईस्ट के इस राज्य ने देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त कर लिया है। इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी 2024 में पूर्ण साक्षरता लक्ष्य को हासिल कर चुका है। नव साक्षरता मिशन के तहत 97 प्रतिशत साक्षरता हासिल करने पर किसी भी राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित कर दिया जाता है।

इसका मतलब है कि मिजोरम में अब कोई भी निरक्षर नहीं है। राज्य का हर व्यक्ति (15 वर्ष से अधिक आयु) अब पढ़ना, लिखना और गुणाभाग करने में सक्षम हो गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

जमशेदपुर:रशीद कटा,11 साल बाद भी नहीं मिला पानी,बागबेड़ा की महिलाओं का फूटा गुस्सा,डीसी ऑफिस का घेराव