---Advertisement---

विधायक मंगल कालिंदी ने सदन में घोड़ाबांधा में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की मांग की

On: March 22, 2025 2:55 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:षष्ठम् झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा की अध्यक्ष महोदय, जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत घोड़ाबांधा के पूर्वी, पश्चिमी एवं उत्तरी तीनों पंचायतों में जुस्को के द्वारा जलमीनार से लगभग 4500 उपभोक्ताओं को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। आज की तिथि में जनसंख्या वृद्धि होने के कारण लगभग 2600 (दो हजार छःसौ) अतिरिक्त घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

अतः मैं आसन के माध्यम से 2600 अतिरिक्त घरो में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने हेतु सरकार से माँग करता हूँ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now