---Advertisement---

मखदुमपुर रेलवे फाटक से काली मंदिर तक ओवर ब्रिज और कई ओवर ब्रिज की मांग लेकर सीएम हेमंत से मिले विधायक मंगल कालिंदी

On: August 2, 2024 4:49 PM
---Advertisement---

सीएम ने अभिलंब कार्रवाई का दिया भरोसा: मंगल कालिंदी

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जमशेदपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी गंभीर हो गए हैं। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर बारीगोड़ा फाटक से जोजोबेड़ा रेलवे फाटक होते हुए टेल्को कंपनी के दक्षिणी गेट के सामने तक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण,बोरा प्लांट से रेलवे कॉलोनी होते हुए खासमहल लोको मोड़ तक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण,मकदमपुर फाटक से सलगाझड़ी काली मंदिर तक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक मंगल कालिंदी बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अविलम्ब कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराते हुए कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जमशेदपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में लगभग एक लाख लोग निवास करते हैं. उन्होंने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन एक व्यस्ततम रेलवे जंक्शन है, जहां ट्रेनों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है.रोजाना इन पंचायतों के लोगों को अपने कार्यों के सिलसिले में स्कूल, कॉलेज, बाजार, स्टेशन तथा मजदूरों को फाटक पार कर जमशेदपुर शहर को आना पड़ता है, जिससे रेलवे फाटक पर हमेशा अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है. फाटक पर प्रायः जाम की भी स्थिति बनी रहती है. यदि कुल 22 पंचायतों के निम्नांकित स्थलों पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद