---Advertisement---

टाटा पिगमेंट गेट के पास जल जमाव और जर्जर सड़क के खिलाफ एक बार भड़के विधायक मंगल कालिंदी,अफसरों को..!

On: November 24, 2023 9:20 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट गेट के निकट जल जमाव और खराब सड़क की समस्या को लेकर क्षेत्र के गंभीर परमानेंट सॉल्यूशन लेकर आज पुन: एक बार विधायक मंगल कालिंदी ने क्षेत्र का भ्रमण कर जुस्को रेलवे और संबंधित जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

टाटा पिगमेंट गेट के निकट अंडर ब्रिज के पास लगातार जल जमाव की समस्या से निजात पाने के बाद फिर एक बार मंगल कालिंदी जी ने जर्जर सड़क को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को जल्द से जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिए ।सड़क की स्थिति बद से बद्दतर होती जा रही है स्थिति इतनी भयावाह हो गई है कि लगातार स्थानीय लोग राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं लगातार क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी क्षेत्र का निरीक्षण कर इस दिशा में किये जा रहे कार्य प्रगति का अवलोकन कर रहे हैं इसी क्रम में उन्होंने जुस्को रेलवे और जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण किया और उत्पन्न समस्याओं को बारीकी से समझते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया, जानकारी देते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है लोग चोटिल लोग रहे हैं उन्होंने कहा कि आज स्थाई समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है दुर्गा पूजा समय छाई गिराया गया था उसे त्वरित हटाने का निर्देश जुगसलाई नगर परिषद को दिया गया है साथ ही साथ बड़े-बड़े नाले जिसमें जाम की स्थिति है उसे भी सफाई का निर्देश दिया गया है ताकि पानी की निकासी में किसी प्रकार की समस्या ना हो साथ उन्होंने कहा कि रेलवे और जुस्को के पदाधिकारी को भी स्थाई समाधान के दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया जा चुका है ताकि किसी तरह की परेशानी राहगीरों और स्थानीय लोगों को न हो।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, शामु मल्लिक, मो जमिल, समसेर आलम, दिनेश जायसवाल, प्रतिक श्राफ, रंजन पांडे, मोनू तिवारी आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत