---Advertisement---

पिपला मिलन संघ दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट,शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी

On: September 29, 2024 3:23 PM
---Advertisement---

टूर्नामेंट में विजेता टीम को विधायक मंगल कालिंदी ने किया पुरस्कृत

पटमदा : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कमलाबेड़ा पिपला मिलन संघ की ओर से हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनि – रविवार को कमलाबेड़ा फुटबॉल मैंदान में किया गया। जिसमें विभिन्न जगहों से पहुंचे 32 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर एवं फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में पहला पुरस्कार पीआरएमसी को 41 हजार, दूसरा पुरस्कार धानचाटानी टीम को 31 हजार, तीसरे व चौथे स्थान पर रहे डीएससी धुसरा व जारपा बाघुड़ीया को 15 – 15 हजार रुपये देकर कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुखिया राकेश चंद्र मुर्मू, रुष धीवर, सुरेंद्र महतो, शरत महतो, सृष्टिधर महतो, कोड़ाकर गौड़, वनबिहारी महतो, ठाकुरदास महतो, रंजीत महतो, मिथुन महतो, कविराज महतो, सुनील महतो, सागुन मुर्मू, दिवाकर महतो, बेंगल सोरेन विपिन चंद्र मुर्मू व गौतम महतो उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन