लातेहार:- झारखंड के उत्कृष्ट एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व चहेते माननीय विधायक रामचन्द्र सिंह, महुआडांड़ प्रखण्ड के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जनता ने अपनी समस्याओं को लेकर माननीय विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी से मुलाकात किया। मौके पर माननीय विधायक जी ने जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटारा करने को लेकर महुआडांड़ अंचलाधिकारी संतोष बैठा को निर्देश दिया।
इस दौरान माननीय विधायक जी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ महुआडांड़ बीस सूत्री अध्यक्ष सह उपप्रमुख अभय मिंज जी के भाई की आकस्मिक मौत पर उनके आवास पर परिवारजनों की मौजूदगी में शोक व्यक्त कर सांत्वना दी। वहीं शांतिपुर स्थित कब्रिस्तान में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर मृतक को मिट्टी दी व पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर महुआडांड़ की प्रमुख कंचन कुजूर, झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद जी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सह बीस सूत्री सदस्य रामनरेश ठाकुर जी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अजित पाल कुजूर जी, कोमल किंडो, रानु खान, नुरूल जी, बसारत जी, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहैल, पप्पू खान, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, बरटोली की मुखिया रौशनी जी, चैनपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुजुर एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।