---Advertisement---

विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने अद्याशंकर पाण्डेय को बनाया गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का स्वास्थ्य प्रतिनिधि

On: December 27, 2024 3:52 PM
---Advertisement---

Garhwa: गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए अद्याशंकर पाण्डेय को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का स्वास्थ्य प्रतिनिधि बनाया है।इसकी प्रतिलिपि सिविल सर्जन गढ़वा पुलिस अधीक्षक गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा एवं रंका को भी भेजा गया है।


मौके पर भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी बैठक में मेरे अनुपस्थिति में शामिल होंगे। एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए काम करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान हो सके इसके लिए स्वास्थ्य प्रतिनिधि अद्याशंकर पाण्डेय काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अद्याशंकर पाण्डेय का स्वास्थ्य व्यवस्था से वर्षो से जुड़ाव रहा है जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।


मौके पर नवनियुक्त स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि अद्याशंकर पाण्डेय ने कहा कि माननीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने जो भरोसा विश्वास मेरे ऊपर जताया है उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार एवं लोगों के लिए काम करने का भरपूर प्रयास करुंगा। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे विकास तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील