---Advertisement---

कांग्रेस होलसेल में बीजेपी को करती है एम एल ए सप्लाई, अब उसके साथ कोई गठबंधन नहीं, बोले अरविंद केजरीवाल

On: October 4, 2025 9:10 PM
---Advertisement---

एजेंसी: गोवा विधानसभा का चुनाव 2027 में होना तय है और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अभी से ही गोवा में पार्टी को जीत दिलाने के लिए लग गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बहुत बड़ा हमला बोला है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गोवा के लोगों के साथ सबसे बड़ा विश्वास घात धोखा किया है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को होलसेल एम एल ए सप्लाई करती है। भविष्य में कोई गठबंधन नहीं होगा। 2017 से 2019 के बीच में 13 एम एल ए भाजपा में गए। 2022 में 10 एम एल ए भाजपा में गए।

कांग्रेस यदि चुनाव जीती है तो फिर क्या गारंटी है कि उसके विधायक भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाएंगे। इसलिए कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 2027 के गोवा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया। उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों को सबसे ज़्यादा धोखा कांग्रेस ने दिया है. कांग्रेस, BJP को विधायक Supply करती है।
गोवा के लोगों से सबसे बड़ा विश्वासघात कांग्रेस ने किया।

कांग्रेस ने बीजेपी को विधायक सप्लाई करके ये साबित कर दिया कि दोनों एक ही System के गुलाम हैं।
अब इस गंदे System को उखाड़ फेंकना होगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now