---Advertisement---

विधायक ने पबरा पंचायत का किया दौरा, मायापुर मंदिर एवं दो पुलों का किया निरीक्षण

On: January 11, 2024 2:59 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के पबरा पंचायत का सघन दौरा किया। दौरे की शुरूआत ग्राम मायापुर से की जहां मायापुर ग्राम वासियों ने गाजे-बाजे के साथ विधायक मनीष जायसवाल का मायापुर चौक पर स्वागत किया गया। विधायक मायापुर प्राचीन मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां नवनिर्मित मंदिर का निरीक्षण किया साथ ही ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुना।

विधायक ने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु टाइल्स भेंट करने और इसके अलावे मंदिर परिसर में पेभर ब्लॉक एवं आकर्षक तोरणद्वार निर्माण हेतु जल्द प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा की आपके मांगों के अनुरूप जल्द ही छठ घाट निर्माण कराऊंगा। उन्होंने कहा की आपकी सबसे महत्ती जरूरत पेलावल से पबरा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हो गया है जल्द ही काम चालू हो जायेगा।

मनीष जायसवाल ने पबरा के दो जर्जर पुलों का स्थल निरीक्षण ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल, हजारीबाग के एसडीओ विजय कुमार राय और कनीय अभियन्ता रूस्तम आज़ाद के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया एवं जल्द ही इन दोनों पुलों के निर्माण की दिशा में विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाने का निर्देश भी दिया। इन पुलों में एक तारा नदी पुल और दूसरा सिवाने नदी पुल है। तारा नदी पुल पबरा पंचायत भवन के समीप है जो पबरा पंचायत को खुटरा पंचायत से जोड़ेगा। वहीं सिवाने नदी पुल कटकमसांडी प्रखंड के दर्जनों गांवों को इचाक प्रखंड के दर्जनों गांवों से जोड़ेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा