---Advertisement---

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ आधा दर्जन गिरफ्तार,15 मोबाइल 38 हजार कैश और..!

On: April 3, 2024 11:51 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : सिदगोड़ा पुलिस‌ने गुप्त सूचना के आधार पर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पहले गिरोह के सरगना को धर दबोचा। उसके बाद उसकी निशानदेही पर 5 युवकों को गिरफ्तार किया। सभी के पास से कुल 15 मोबाइल, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर, तीन बाइक, 10 हैलोजन लाइट, 500 रुपये का पुराना करेंसी, नकद 38 हजार 800 रुपये बरामद किए गए हैं।

बुधवार को सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने पुलिस ऑफिस सभागार में प्रेसवार्ता में कहा कि गिरफ्तार मोबाइल चोर गैंग के सदस्यों में बागुनहातु का सन्नी कालिंदी, बारीडीह जोन नंबर 6 को विश्वजीत गोराई उर्फ बाबु, बागुनहातु लेदा भट्ठा का आकाश दत्ता, सोनु सुंह, बागुनहातु का टिंकू लाल साहू, जेम्को बस्ती टेल्को का साहिल कालिंदी शामिल हैं।

सिदगोड़ा थानेदार ने पहले गुप्त सूचना के आधार पर सन्नी कालिंदी को दबोचा। जो गिरोह का सरगना बताया जा रहा था। पुलिस जांच और पूछताछ के दौरान उसने गैंग के साथियों का नाम भी बताया।इसके बाद अन्य को दबोचा।

छापेमारी टीम में मुख्यालय वन डीएसपी भोला प्रसाद सिंह, सिदगोड़ा थानेदार गुलाम रब्बानी, एसआई विकास कुमार, महेंद्र राय आदि शामिल थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम में योग दिवस पर पतंजलि जिला समिति के तत्वाधान में योग महोत्सव आयोजित

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन