---Advertisement---

तिआनजिन में मोदी–जिनपिंग मुलाकात: मोदी बोले– सीमा पर स्थिरता रिश्तों की बुनियाद, जिनपिंग ने कहा– ड्रैगन और हाथी साथ आएं

On: August 31, 2025 1:35 PM
---Advertisement---

तिआनजिन (चीन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तिआनजिन में करीब एक घंटे लंबी अहम बैठक हुई। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग, द्विपक्षीय रिश्तों और क्षेत्रीय मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि सीमा पर शांति और स्थिरता भारत-चीन संबंधों की सबसे मजबूत नींव हो सकती है।

बैठक की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-चीन के बीच रिश्ते तभी आगे बढ़ सकते हैं जब सीमा पर विश्वास और स्थिरता बनी रहे। उन्होंने इस मौके पर यह भी याद दिलाया कि पिछली बार रूस के कजान में हुई मुलाकात ने दोनों देशों के संबंधों को एक सकारात्मक दिशा दी थी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा और सीधी उड़ानों पर चर्चा

पीएम मोदी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा और भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और सांस्कृतिक व आर्थिक आदान-प्रदान को मजबूती मिलेगी।

चीन की तारीफ और एससीओ आयोजन का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने इस एससीओ शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए चीन की सराहना की और कहा कि इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रशंसा योग्य है।

शी जिनपिंग का बयान – “ड्रैगन और हाथी साथ आएं”

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से मुलाकात को “खुशगवार” बताया और कहा कि ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि, “भारत और चीन सबसे पुरानी सभ्यताएं हैं, दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश हैं और ग्लोबल साउथ का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में हमारा दोस्त बने रहना और अच्छे पड़ोसी बने रहना बेहद जरूरी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में भारत और चीन की साझेदारी और भी अहम हो गई है।

ट्रंप फैक्टर भी रहा चर्चा में

इस मुलाकात की अहमियत ऐसे समय में और बढ़ जाती है जब भारत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टैरिफ विवाद बढ़ रहा है और ट्रेड डील अधर में लटकी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी से नाराज चल रहे हैं। वजह यह बताई जा रही है कि ट्रंप चाहते थे मोदी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करें, लेकिन पीएम मोदी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा ट्रंप लगातार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का श्रेय लेने की कोशिश करते रहे, जबकि मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस मसले में किसी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं रही।

तिआनजिन में हुई मोदी-जिनपिंग की यह मुलाकात भारत-चीन रिश्तों में एक नया पन्ना खोल सकती है। दोनों देशों ने संदेश दिया है कि मतभेदों के बावजूद सहयोग, शांति और स्थिरता को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ना ही दोनों की भलाई में है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

57वें ब्रह्मोत्सवम् के पाँचवें दिन शेष वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने दिए भक्तों को दिव्य दर्शन