राष्ट्रिय

ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने मोहम्मद मोखबर

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

तेहरान: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत नौ लोगों की मौत हो गई। ईरान के राष्ट्रपति की मौत के बाद देश की कमान अंतरिम तौर पर मोहम्मद मोखबर (68) को मिली है। मोहम्मद मोखबर वरीयता के आधार पर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने हैं। वे अब संसद के अध्यक्ष और न्यायपालिका के प्रमुख के साथ तीन सदस्यीय परिषद का हिस्सा हैं। तीन सदस्यीय परिषद 50 दिनों के भीतर राष्ट्रपति चुनाव आयोजित करेगा।

वर्ष 2010 में यूरोपीय संघ ने मोखबर को उन व्यक्तियों और संस्थाओं की सूची में शामिल किया जिन पर वह परमाणु या बैलिस्टिक मिसाइल गतिविधियों में शामिल होने के चलते के लिए प्रतिबंध लगा रहा था। दो साल बाद उन्हें इस सूची से हटा दिया गया। वर्ष 2021 में इब्राहिम रईसी के राष्ट्रपति चुने जाने पर मोहम्मद मोखबर उपराष्ट्रपति बने।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।