July 26, 2026

गारु के सरनाधाम में धूमधाम से मनी होली, श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

image_editor_output_image1323937943-1742009756133.jpg

निरंजन प्रसाद

गारु: लातेहार जिले के गारु प्रखंड स्थित मायापुर के सरनाधाम में इस वर्ष भी होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचे और रंगों के इस पावन उत्सव में भाग लिया।


श्रद्धालु आपस में गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाइयाँ देते नजर आए। ढोलक और ताल की मधुर धुनों पर लोग झूमते और नृत्य करते रहे, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो गया। भजन-कीर्तन और रंगों की बौछार से माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।


इस दौरान बारेसाढ़ थाना प्रभारी भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला। उनके सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं ने बताया कि सरनाधाम में हर वर्ष होली का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा अन्य जिलों और राज्यों से भी श्रद्धालु भाग लेने आते हैं। इस उत्सव की विशेषता भक्ति संगीत, नृत्य और सामूहिक उल्लास होती है, जो इसे और भी खास बना देती है।

ख़बर को शेयर करें।