---Advertisement---

मुरी पुरुलिया चेक नाका पर जांच के दौरान रुपए बरामद

On: May 1, 2024 2:10 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मुरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की देर रात आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मुरी ओपी पुलिस मुरी पुरुलिया सीमा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में चेक नाका पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा वाहन जांच के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार युवक को जांच के लिए रोका गया एवं उसके पास एक बैग भी था। जब उसकी बैग की जांच की गई तो उसके बैग से 56000 रुपए बरामद किया गया। उसके पास से बरामद रुपए को सत्यापन एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु मुरी पुरुलिया सीमा पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को सुपुर्द कर दिया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now