राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने खासतौर पर कोटा और उदयपुर संभाग के झालावाड़, बारां, बूंदी, कोटा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सिरोही जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 30 और 31 जुलाई से बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी.