---Advertisement---

लंबे इंतजार के बाद झारखंड पहुंचा मानसून, इन 4 जिलों में बारिश में झूमे लोग।

On: June 20, 2023 7:47 AM
---Advertisement---

रांची :- दक्षिण पश्चिम मानसून सोमवार को झारखंड पहुंच गया और राज्य के 24 में से चार ज़िलों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोड्डा, पाकुड़ और दुकमा ज़िलों में दिन में मानसून की बारिश हुई।

रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, “अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसका दायरा 24 जून तक पूरे राज्य में फैलने की संभावना है।” आनंद ने कहा कि पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व जिलों, मुख्य रूप से साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में 21 जून और 22 जून को भारी वर्षा हो सकती है।

अधिकारी ने बताया “मानसून के देर से आने के कारण जून में बारिश में कमी दर्ज की जा सकती है। जुलाई से इसमें सुधार हो सकता है। झारखंड में कुल मिलाकर बारिश सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया है।“ मौसम केंद्र ने कहा कि राजधानी रांची में अधिकतम पारा 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन