---Advertisement---

झारखंड में ‘मोंथा’ का प्रकोप जारी: धान की फसल को नुकसान, उड़ान सेवाएं प्रभावित; आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: October 30, 2025 8:23 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव झारखंड में साफ दिखने लगा है। बुधवार को राजधानी रांची सहित कई जिलों में पूरे दिन रुक-रुक कर रिमझिम से लेकर मध्यम बारिश होती रही। मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि खेतों में खड़ी धान की फसलें बारिश और तेज हवा के कारण गिरकर पानी में डूबने लगी हैं। कई क्षेत्रों में धान पूरी तरह लुढ़क गया है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखा। रांची आने वाली करीब आधा दर्जन उड़ानें देर से पहुंचीं, जिसके कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

तूफान किस ओर बढ़ रहा है

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मोंथा आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद अब छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड के कई जिलों- पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा और हजारीबाग में गुरुवार को भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। 31 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है और इसके बाद तूफान कमजोर पड़ने की उम्मीद है।

प्रशासन सतर्क, नागरिकों को निर्देश

• रांची जिला प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है।

• नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने को कहा गया है

• वज्रपात की संभावना को देखते हुए खुले स्थान, बड़े पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह

• तेज हवा की स्थिति में सुरक्षित भवन में शरण लेने का सुझाव


पिछले 24 घंटों में राज्य में कई जगहों पर उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गई:

खूंटी: 48.0 मिमी (सबसे अधिक)

पूर्वी सिंहभूम: 42.4 मिमी

रांची: 25.0 मिमी

सरायकेला-खरसावां: 22.8 मिमी

धनबाद: 17–14.2 मिमी

गुमला: 16.5 मिमी

बोकारो: 14.0 मिमी

नाला: 14.4 मिमी


मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञ किसानों को अभी खेतों में जाने से बचने और फसल की सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ