---Advertisement---

रांची: एसएसपी के तत्वावधान में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: March 10, 2024 6:18 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया जिसमें जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी, अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर उपस्थित रहे।

अपराध नियंत्रण के अलावे स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न कराना गोष्ठी का मुख्य विषय रहा। अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों का डेटाबेस तैयार करने फरारियों और अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी, लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन, आदतन अपराधियों के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक करवाई, अवैध आग्नेयास्त्र रखने, मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों आदि के विरुद्ध कारगर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए गए ।

रांची पुलिस विशेष एवं सघन अभियान चल करके अपराधियों के विरुद्ध एक साथ चौतरफा कार्रवाई करेगी


अभियोजन की प्रक्रिया को चुस्त दुरुस्त करने और आरोपियों को सजा दिलाने हेतु गवाहों को ससमय न्यायालय में ले जाने के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया ताकि किसी भी अपराधी को प्रक्रियागत कमी का लाभ न मिल सके।
सामान्य अवधि के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत अवैध नशीले पदार्थ एवं मादक पदार्थ के तस्करी एवं उपयोग पर प्राप्त होने वाले जन शिकायत एवं आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत स्पेशल रिस्पांस टीम का गठन किया गया।

शहर के प्रत्येक मोहल्ले को बीट में बांटने का निर्णय लिया गया ताकि पदाधिकारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जा सके एवं बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की पहचान भी हो सके। प्रत्येक बीट के लिए प्रभारी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया जाएगा। उस बीट पर अपराध नियंत्रण की दृष्टि से सजगता रखना, प्रभावी गश्ती को सुनिश्चित करना एवं आसूचना इकट्ठा करना उसे बीट के प्रभारी पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि यह बीट सिस्टम तीन दिन के अंदर लागू करें।
ग्रामीण इलाकों में दो-तीन पंचायत को मिलाकर एक पुलिस नोडल पदाधिकारी बनाया जाएगा जिसका कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधि से संपर्क रखना, आसूचना संकलन करना तथा अपराध की रोकथाम करना एवं उसे क्षेत्र में सक्रिय अपराधी को पकड़ने का रहेगा।

रात की गश्ती के दौरान गश्ती दल ने किस-किस की चेकिंग की यह गश्ती पंजी में संधारित करना होगा ताकि वरीय पदाधिकारी जांच कर पाए की गश्ती पदाधिकारी चुस्ती से काम कर रहे हैं अथवा नहीं।

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान कल से चलेगा। जो अभियुक्त फरार हैं उनके घर की कुर्की जबती का विशेष अभियान चलाया जाएगा। केवल मार्च महीने में 30 अपराधियों को जिला बदर करने का करने के लिए चिन्हित किया गया जिसका प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त को भेजा जाएगा।

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी कई निर्देश दिए गए ताकि सड़क के दोनों किनारे को अतिक्रमण से मुक्त किया जा सके। इस हेतु नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। चोरी के वाहन का उपयोग अपराध के लिए ना हो इसलिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। असुविधा से बचने के लिए सभी वाहन मालिकों से अपील किया गया कि वह अपने कागजात आवश्यक अपने साथ रखें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद