
जमशेदपुर:अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की मासिक कार्यकारिणी बैठक साकची साहू समाज कार्यालय, श्री शंकर साव (जगन्नाथ भवन) जी की गद्दी में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यों को लेकर रणनीति बनाई गई। समाज के अध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद ने कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि समाज के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि या चंदा केवल समाज के आधिकारिक बैंक खाते में QR कोड के माध्यम से ही जमा किया जाए तथा आर्थिक सहयोग की विधिवत रसीद समाज के महामंत्री से प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक एवं अनधिकृत चंदा उगाही पर रोक लगाई जानी चाहिए।

बैठक में यह भी कहा गया कि अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का संगठन जमशेदपुर सहित पूरे भारत में वर्ष 1965 से संचालित होता आ रहा है। वर्तमान में साहू समाज के नाम पर विभिन्न संगठनों के माध्यम से चंदा उगाही किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। बैठक में इस प्रकार की अनधिकृत चंदा उगाही पर रोक लगाने तथा समाज के सदस्यों को सतर्क रहने की अपील की गई।
सभी सदस्यों से स्पष्ट रूप से अपील की गई कि बिना रसीद के किसी भी रूप में आर्थिक सहयोग न दें और न ही लें। समाज के नाम पर आर्थिक सहयोग देने से पहले संगठन की अधिकृत जानकारी एवं बैंक खाते की पुष्टि अवश्य करें।
बैठक में हरिहर प्रसाद, शंकर साव, अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, डॉ. ऋषिकेश, महासचिव मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनिल साहू, अरविंद कुमार, महेश साव, परमानंद साव, दीपक कुमार, पप्पू साव, विनोद साव, रवि कुमार, भोला साव, संतोष साव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




