---Advertisement---

भवनाथपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

On: October 18, 2024 5:06 PM
---Advertisement---

भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें टीकाकरण, सुरक्षित मातृत्व प्रसव, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, गोल्डन कार्ड, सिकल सेल एनीमिया की जांच, आबुआ स्वास्थ्य योजना, परिवार नियोजन, कुपोषण, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, हाइड्रोसील ऑपरेशन और अन्य विषय शामिल थे।

इसके अलावा, प्रत्येक माह की 11 तारीख को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होने वाले परिवार कल्याण दिवस और 21 तारीख को आयुष्मान मेला के आयोजन पर भी चर्चा की गई।

प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक द्वारा सभी सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) को वित्तीय कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें अनटाइड फंड की राशि के कैश बुक संधारण, निकासी और व्यय का प्रशिक्षण दिया गया।

इस मौके पर डॉक्टर रंजन कुमार दास, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, लिपिक अरुण लकड़ा, सुनील कुमार पटेल, अनूप कुमार सहित सभी सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू (मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर), बीटीटी (ब्लॉक टेक्निकल टीम) एवं सहिया साथी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू